डीडीए हाउसिंग स्‍कीम: फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख अब 15 अक्‍टूबर तक बढ़ी
(India) 15 अक्‍टूबर को शाम पांच बजे तक फॉर्म जमा होंगे। वहीं, ड्रा की तिथि में भी बदलाव किया गया है। हाउसिंग स्‍कीम के ड्रा अब 5 नवंबर को निकाले जाएंगे। डीडीए के अधिकारियों की बैठक में इस बाबत फैसला किया गया है।गौरतलब है कि डीडीए की हाउसिंग स्कीम 2014 के तहत विभिन्‍न श्रेणी के कुल 25,034 फ्लैट्स रखे गए हैं। इस स्‍कीम के तहत पहले ड्रॉ 30 अक्टूबर तक होने वाला था। ड्रा और फार्म जमा करने की तारीख बढ़ाने के पीछे आवेदकों की संख्या कम होना बताया जा रहा है। एक अधिकारी के अनुसार, आवेदकों की संख्‍या घटने के पीछे बड़ा कारण यह है कि फ्लैटों की बिक्री पर 5 साल के लॉक-इन प्रावधान किया गया है। जिसके तहत कोई भी सफल आवंटी पांच साल तक की अवधि तक फ्लैटों की बिक्री नहीं कर पाएगा। वैसे इस बार आवेदन के लिए कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। मसलन इलाके और श्रेणी को चुनने के लिए केवल तीन विकल्प ही लोगों को दिये गए हैं। एक ही फार्म में ईडब्ल्यूएस, सामान्य व आरक्षित तीनों के लिए कॉलम है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।