(India)
फ्लिपकार्ट पर फेमा के उल्लंघन का आरोप है। ईडी ने फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजकर फटकार लगाई है कि कंपनी ने जिस प्रकार से ग्राहकों से सीधा कारोबार किया है उसमें रिटेल के नियमों का उल्लंघन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने कंपनी पर पेनल्टी भी लगाई है। यह राशि कितनी है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ। इधर इस नोटिस के बारे में फ्लिपकार्ट की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल ई-कॉमर्स के नियमों के तहत रिटेल कारोबार की इजाजत नहीं है। फ्लिपकार्ट ने विदेशी सब्सिडियरी के जरिए भारत में निवेश किया है। फ्लिपकार्ट ने एफडीआई के जरिए 18 करोड़ डॉलर जुटाए हैं लेकिन ई-कॉमर्स के जरिए मल्टीब्रांड में एफडीआई जुटाना फेमा का उल्लंघन माना जाता है। ईडी के भेजे गए नोटिस में तीन बातों को प्रमुखता से रखा गया है। फ्लिपकार्ट के महासेल लगाकर प्रोडक्ट को सीधे तौर पर ग्राहकों को कैसे बेचने, मल्टी ब्रांडेड रिटेल में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई) के जरिए 18 करोड़ डॉलर जुटाने और कंपनी के कारोबार के रिकॉर्ड आंकड़े बताने को लेकर सवाल पूछे गए हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।