जेटली ने कहा, हमें विश्वास है कि जल्दी ही हम निम्न और स्थिर मुद्रास्फीति दर हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आपूर्ति में सुधार तथा महंगाई दर को निम्न और स्थिर रखने के लिये खाद्य बाजारों में सुधारों को लेकर प्रतिबद्ध है। साथ ही जेटली ने उम्मीद जतायी कि राजकोषीय मजबूती तथा नई मौद्रिक नीति मसौदे से मुद्रास्फीति प्रत्यशा को नीचे लाने में मदद मिलेगी। सरकार नई मौद्रिक नीति मसौदे पर काम कर रही है जिसके तहत वह रिजर्व बैंक के लिए मुद्रास्फीति लक्ष्य तय करेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।