(India)
साथ ही इसका दुरूपयोग रोकने के लिये उपाय करेगा। सरकार के प्रतिस्पर्धा और नवप्र्वतन एजेंडे के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा कि योजना में बदलाव का मकसद कंपनियों के लिये 457 वीजा प्रक्रियाओं को और लचीला बनाना है। अस्थायी कामकाजी ‘457 वीजा’ कुशल कर्मचारियों को मंजूरी प्राप्त कारोबार हेतु चार साल के लिये आस्ट्रेलिया आने की अनुमति देता है। वीजा प्रक्रिया में जो बदलाव की योजना बनाई गई है, उसमें ‘स्पांसरशिप’ प्रक्रिया को दुरूस्त करना, अंग्रेजी भाषा की परीक्षा तथा कौशल आवश्यकताओं में लचीलापन लाना शामिल हैं। एबॉट के हवाले से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इसका दुरूपयोग रोकने तथा स्थानीय कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।