(India)
संयोगवश विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सितंबर को समाप्त तिमाही में डीएलएफ में अपनी हिस्सेदारी मामूली रूप से कम कर 19.75 प्रतिशत कर ली थी। अप्रैल-जून तिमाही के अंत में यह 19.88 प्रतिशत तक थी। विदेशी निवेशक मार्च तिमाही से डीएलएफ के शेयर बेच रहे हैं। उस समय इनकी कंपनी में हिस्सेदारी 19.90 प्रतिशत थी। डीएलएफ के शेयर में कल 28 प्रतिशत से अधिक की गिरावट से उसके प्रवर्तकों के शेयरहोल्डिंग मूल्य में 5,578 करोड़ रुपये की कमी आयी। प्रवर्तकों की कंपनी में हिस्सेदारी 74.91 प्रतिशत है। शेयर भाव में कमी से कंपनी के बाजार पूंजीकरण (शेयरों के कुल बाजार मूल्य ) में 7,438.67 करोड़ रुपये की कमी आयी। कंपनी का बाजार मूल्यांकन कल कारोबार के अंत में 18,701.33 करोड़ रुपये था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।