प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार बने अरविंद सुब्रमण्यन
(India)
अमरीका के पीटरसन इंस्टीच्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में सीनियर फेलो अरविंद सुब्रमण्यन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाए गए है। सुब्रमण्यन की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। रघुराम राजन के भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाए जाने के बाद से यह स्थान रिक्त पड़ा था। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में प्रमुख अर्थशास्त्री रहे रघुराम राजन के बाद सुब्रमण्यन दूसरे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री होंगे जिन्हें नीतिगत मामलों से जुड़ा अहम पद दिया गया है .आइएमएफ में रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमण्यन ने काफी लंबे अर्से तक एक साथ काम किया है. सुब्रमण्यन आईएमएफ के रिसर्च डिपार्टमेंट में सहायक निदेशक के पद पर रह चुके हैं. उन्हें भारत व चीन की अर्थव्यवस्था का विशेषज्ञ माना जाता है.2011 में फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने सुब्रमण्यन को दुनिया के शीर्ष 100 ग्लोबल थिंकर्स में शुमार किया था.वह हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और जॉन्स हॉपकिंस के स्कूल फॉर एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज में पढ़ा भी चुके हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।