ऐक्सिस बैंक ने ऋण पर ब्याज दर घटाई
(India)
निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक ने ऋण पर ब्याज दर 0.1 प्रतिशत घटाकर 10.25 से 10.15 प्रतिशत कर दी है। अब ऐक्सिस बैंक की ब्याज दर तीन बड़े बैंकों के आसपास हो गई है, जिनकी न्यूनतम ऋण दर 10 प्रतिशत है। नई दरें 15 अक्तूबर से लागू हो गई हैं। ऐक्सिस बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी। एक्सिस बैंक के अध्यक्ष (ट्रेजरी बिजनेस बैंकिंग और पूंजी बाजार) सिद्धार्थ रथ ने बयान में कहा, श्ब्याज दरों में नरमी की वजह से कोष की लागत कम होने से हमने कर्ज पर ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत की कटौती की है। श् एसबीआई की अगुवाई में बैंक जमा पर ब्याज दरों में कटौती कर रहे है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।