रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि केंद्रीय बैंक और सरकार नई मौद्रिक नीति की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर रहे हैं। यह नीति अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरुप होगी तथा अधिक सूचक या अर्थपूर्ण होगी। राजन ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस (आईएसबी) के विद्यार्थियों के साथ परिचर्चा में कहा, मौद्रिक नीति रूपरेखा सरकार की ओर से एक दूरदृष्टि वाली पहल है। यह हमें उन मानदंडों तक पहुंचाने का प्रयास है, जहां दूसरे देश पहुंच चुके हैं। यह केंद्रीय बैंक के उद्देश्यों को अधिक अर्थपूर्ण बनाने के बारे में विचार-विमर्श है। वित्त मंत्रालय व रिजर्व बैंक नई मौद्रिक नीति रुपरेखा को दिसंबर अंत तक अंतिम रुप देंगे। राजन ने कहा कि रिजर्व बैंक और सरकार के बीच मुक्त, स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण संबंध है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक और सरकार के बीच मतभेद की कोई जरुरत नहीं है और सभी चीजों को आराम से आगे बढ़ाया जा सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।