जन धन योजना के तहत 6.02 करोड़ बैंक खाते खोले गए
(India) उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, हमने जन धन योजना की शुरुआत की है और अभी तक जन धन योजना के तहत 6.02 करोड़ खातों को खोला गया है। हमारा लक्ष्य (अगले वर्ष 26 जनवरी तक) 7.5 करोड़ का है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना (डीबीटीएल) के बारे में मंत्रिमंडल के फैसले की घोषणा करते हुए जेटली ने कहा कि योजना का नया प्रारूप उन लाभार्थियों को शामिल करेगा जिनके खाते हैं। इससे पूर्व यह योजना आधार संख्या के साथ संबद्ध थी। जेटली ने कहा, हमने फैसला किया है कि आधार मंच के अतिरिक्त जिन लोगों के बैंक खाते हैं, एलपीजी सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अगस्त को जन धन योजना की शुरुआत की थी ताकि वित्तीय समावेशीकरण को बढ़ाया जा सके। इस योजना के तहत खाता धारकों को 5,000 रुपए की ‘ओवरड्राफ्ट’ सुविधा मिलेगी। उन्हें ‘रूपे डेबिट कार्ड’ और एक लाख रुपए की दुर्घटना बीमा कवच भी मिलेगा।



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।