अगस्त में FDI घटकर 8 महीने के सबसे निचले स्तर पर
(India) अगस्त, 2013 में देश में 1.40 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था। इससे पहले दिसंबर, 2013 में देश में एफडीआई का प्रवाह निचले स्तर पर यानी 1.10 अरब डॉलर रहा था। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में देश में विदेशी निवेश का प्रवाह 42 प्रतिशत बढ़कर 12.01 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में 8.46 अरब डॉलर रहा था। शीर्ष दस क्षेत्रों में पांच माह की अवधि में दूरसंचार क्षेत्र को सबसे अधिक 2.33 अरब डॉलर का एफडीआई मिला। उसके बाद सेवा क्षेत्र मेंम 1.08 अरब डॉलर, फार्मास्युटिकल्स में 90.3 करोड़ डॉलर ओर निर्माण क्षेत्र में 44.6 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश आया। इस अवधि में देश में सबसे ज्यादा 3.93 अरब डॉलर का एफडीआई मॉरीशस से, सिंगापुर से 1.89 अरब डॉलर, नीदरलैंड से 1.56 अरब डॉलर, जापान से 89.7 करोड़ डॉलर, ब्रिटेन से 82.7 करोड़ डॉलर तथा अमेरिका से 39.4 करोड़ डॉलर का एफडीआई आया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।