BSNL ने 35% तक घटाईं नेपाल के लिए कॉल दरें
(India) बीएसएनएल ने 18 रुपए का विशेष दर वाउचर (एसटीवी) लॉन्च किया है जिसके जरिये लोग नेपाल के लिए कॉल 6.50 रुपए प्रति मिनट की दर से कर सकते हैं। इसकी सामान्य दर 10 रुपए प्रति मिनट है। दूरसंचार विभाग की हाल में इस मुद्दे पर दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ बैठक हुई थी जिसमें दूरसंचार कंपनियों ने कहा था कि नेपाल उनकी कॉल के लिए काफी उंची टर्मिनेशन दर लेता है जिसकी वजह से कॉल दरें उंची हैं। बीएसएनएल ने कहा कि 6.50 रुपए प्रति मिनट की कॉल पर उसे प्रत्येक कॉल पर सिर्फ 50 पैसे का लाभ हो रहा है। शेष राशि कर, टर्मिनेशन शुल्क और स्पेक्ट्रम शुल्क में जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगस्त की नेपाल यात्रा के बाद यह मुद्दा उठा था। उस समय लोगों ने शिकायत की थी कि भारत से नेपाल के लिए कॉल दरें काफी उंची हैं। पीएमओ ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखकर ऑपरेटरों के साथ इस मुद्दे पर विचार विमर्श को कहा था। दूरसंचार विभाग की ऑपरेटरों के साथ पहले ही एक बैठक हो चुकी है। अगले कुछ सप्ताह में एक और बैठक होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।