कोयला घोटाला: सीबीआई ने बिड़ला मामले में संशोधित क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की
(India) इस मामले में शीर्ष उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, पूर्व कोयला सचिव पी सी पारख और अन्य कथित तौर पर शामिल हैं। एजेंसी ने यह रिपोर्ट सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर के समक्ष दाखिल की और कहा कि इसमें, मामले में की जा रही जांच की विस्तृत रिपोर्ट है। न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी डीएसपी के एल मोज़ेस ने संशोधित अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जो कि विस्तृत एवं व्यापक बताई जाती है, अंतिम रिपोर्ट क्लोजर रिपोर्ट की तरह है। विशेष लोक अभियोजक आर एस चीमा ने जिरह के लिए और समय मांगा है। मामले की सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।