पीएनबी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 13.81 फीसदी बढ़ा
(India) पीएनबी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में उसको 505.49 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बैंक की कुल आय 30 सितंबर 2014 को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान बढ़कर 13,020.46 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज 11,632.84 करोड़ रपए की आय के मुकाबले 11.92 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान बैंक का एनपीए आंशिक रूप से बढ़ा और इस तिमाही में सकल एनपीए 5.65 प्रतिशत रहा जो अप्रैल से जून की तिमाही में 5.48 प्रतिशत था। इस तिमाही में शुद्ध एनपीए बढ़कर 3.26 प्रतिशत हो गया जो पिछली तिमाही में 3.02 प्रतिशत था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।