सोने में निवेश को लेकर मध्यम वर्ग के लोगों में उत्साह
(India) एसोचैम की आज जारी एक रिपोर्ट के अनुसार नौकरीपेशा मध्यवर्गीय लोगों में सोना निवेश के मामले में सबसे आकर्षक सम्पत्ति लग रही है। यह रोचक तथ्य भी सामने आया है कि सोने की तरफ झुकाव रखने वाली महिलाओं में, कामकाजी महिलाओं के एक बड़े तबका का झुकाव शेयरों की ओर बढ़ा है। नौकरी पेशा महिलाएं म्यूचुअल फंड के जरिये शेयर बाजार में निवेश कर रही हैं। एसोचैम ने यह सर्वे अहमदाबाद, बैंगलूर, चेन्नई, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनउ, मुंबई और पुण शहरों में करीब 1200 नौकरी पेशा लोगों के बीच किया। सर्वेक्षण के अनुसार 72 प्रतिशत ने कहा कि निवेश विकल्प के तौर पर उन्होंने सोने को प्राथमिकता दी है। इसके बाद शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश बेहतर विकल्प रहा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।