(India)
अमेरिका का बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल प्रात:काल के कारोबार में 30 सेंट गिरकर 80.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 34 सेंट्स घटकर 84.37 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। दोनों ही अनुबंध पहले ही पिछले कई सालों के निम्नस्तर पर पहुंचे हैं और बुधवार को इनमें उस समय और गिरावट आ गई जब अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने यह रिपोर्ट दी कि 17 अक्तूबर को अमेरिका का तेल भंडार बढ़कर 71 लाख बैरल पर पहुंच गया। यह भंडार बाजार अनुमान के दोगुने से भी अधिक था। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के समाचार से बाजार की चिंता और बढ़ गई। बाजार में कच्चे तेल का दाम पहले ही काफी नीचे है और अब इस में और मंदी का दबाव बढ़ गया। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने ऐसे संकेत दिये हैं कि वह उत्पादन का स्तर बरकरार रखेगा। कुछ सदस्य बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुये दाम में कटौती किये जाने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।