माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया दो सिम वाला मोबाइल फोन 'नोकिया 130', कीमत 1649 रुपए
(India) नोकिया इंडिया के बिक्री एवं विपणन निदेशक रघुवंश सरूप ने एक विज्ञप्ति में कहा, नोकिया-130 उन ग्राहकों के लिए बहुत अच्छा है, जो पहली बार मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं। यह बहुत अच्छी बैटरी चाहने वालों के लिए उपयुक्त फोन है। उल्लेखनीय है कि नोकिया इंडिया सेल्स माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल ओवाई की अनुषंगी कंपनी है। नोकिया 130 में 1.8 इंच का रंगीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्टैंड बाई टाइम 36 दिन है। कंपनी का दावा है कि एक बार इस फोन को पूरी तरह चार्ज करने पर यह 2जी नेटवर्क पर 13 घंटे का टॉक टाइम अथवा 46 घंटे का म्युजिक प्लेबैक अथवा 16 घंटे का वीडियो प्लेबैक देगा। यह फोन आज से बिक्री के लिए 1,649 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।