'अगले छह महीने में होगी नौकरियों की बरसात'
(India) टीमलीज इंप्लायमेंट आउटलुक सर्वे (अक्तूबर 2014- मार्च 2015) में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार वैश्विक व्यापक आर्थिक धारणाओं तथा घरेलू मांग से कारोबार व रोजगार धारणा सकारात्मक हुई है। इसके अनुसार लगभग 91 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि अगले छह महीने के लिए कारोबारी परिदृश्य में सुधार हुआ है जबकि 88 प्रतिशत का मानना है कि रोजगार परिदृश्य में सुधार हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार रोजगार वृद्धि 12.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके साथ ही रोजगार परिदृश्य को लेकर उम्मीदें केवल महानगरों तक सीमित नहीं है बल्कि गैर महानगर भी इसमें शामिल हैं जिनमें विशाखापत्तनम, हुबली, तिरूवनंतपुरम, बेलगाम, औरंगाबाद, कोटा, अजमेर व मेरठ शामिल है। इन राज्यों के नियोक्ता अगले छह महीने में नयी नियुक्तियों प विचार कर रहे हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।