(India)
इस तरह वह आनलाइन बाजार क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार होगी। भारत की किसी ई-वाणिज्य कंपनी में किया गया सबसे बड़ा निवेश है। अन्य मौजूदा निवेशकों ने भी इस दौर के निवेश में भागीदारी की लेकिन कंपनी ने राशि का खुलासा करने से इनकार किया। स्नैपडील इस निवेश का उपयोग आने महीनों में अपने गोदामों की श्रृंखला के विस्तार और अधिग्रहण विशेष तौर पर मोबाइल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में, करने के लिए करेगी। देश में मोबाइल कारोबार बढ़ने के बीच दिल्ल्ली मुख्यालय वाली इस कंपनी ने एक इन्क्यूबेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा ताकि अगले छह महीने में मोबाइल प्रौद्योगिकी क्षेत्र के नए कारोबार को मदद की जाएगी। स्नैपडील ने एक बयान में कहा कि कंपनी के साथ इस रणनीतिक निवेश और भागीदारी के जरिए साफ्टबैंक समूह भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है और दुनिया भर की इंटरनेट कंपनियों के नेटवर्क के साथ अपने तालमेल का फायदा उठाना चाहता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।