12 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
(India)
देशभर में बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 12 नवंबर को प्रभावित हो सकती हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन ने वेतन संशोधन की मांग को लेकर 12 नवंबर को हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज यूनियन के महासचिव सी वेंकटचलम ने कहा कि पांच वर्कमैन और चार अधिकारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करने यूनियन ने बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन के मुद्दे को तत्काल सुलझाने की मांग को लेकर 12 नवंबर को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा इसके बाद दो दिसंबर को हम जोनवार हड़ताल करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।