टाटा-एयरबस ने लगाई एयरफोर्स विमानों के लिए बोली
(India)
टाटा और एयरबस ने भारतीय वायुसेना को एयरबस सी295 परिवहन विमानों की सप्लाई के लिए संयुक्त बोली लगाई है। आईएएफ ने अपने बेड़े में 56 पुराने पड़ चुके एवरो विमानों की जगह नए परिवहन विमान शामिल करने का कार्यक्रम बनाया है। अगर उन्हें यह बोली जीतने में सफलता मिलती है, तो यूरोप की विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयरबस पहले 16 विमानों की सप्लाई करेगी। बाकी 40 विमान टाटा अडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएस) भारत में मेन्युफेक्चर और असेंबल करेगी। एयरबस की ओर से जारी बयान के अनुसार एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने भारत के प्राइवेट एविएशन मेन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्री का आकलन करने के बाद टीएएस को बोली के लिए अपने साथ जोड़ने का फैसला किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।