वियतनाम में दो ब्लाकों में हिस्सेदारी लेगी ओवीएल
(India) ओएनजीसी की विदेश इकाई ओवीएल, ब्लाक 102.10 में 40 प्रतिशत और 106.10 में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी, ये ब्लाक उस समुद्री क्षेत्र से बाहर स्थित हैं जिन पर चीन का दावा है, वियतनाम की सार्वजनिक कंपनी पेट्रोवियतनाम दक्षिण चीन सागर में ब्लाक 128 में ओवीएल की आधी हिस्सेदारी लेगी, इस ब्लाक में ओवीएल के पास 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है और पूर्व में ओवीएल ने इससे बाहर निकलने की योजना बनाई थी, ओवीएल ने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ ओवीएल ने पीवीईपी के ब्लाक 102.10 और 106.10 एवं अपतटीय वियतनाम में ओवीएल के ब्लाक 128 में उत्खनन के लिए पारस्परिक सहयोग के वास्ते पेट्रोवियतनाम एक्सप्लोरेशन प्रोडक्शन कार्प :पीवीईपी: के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.’’ समझौते पर ओवीएल के प्रबंध निदेशक नरेंद्र के. वर्मा और पीवीईपी के अध्यक्ष व सीईओ डॉ. दो वान कान्ह ने दस्तखत किए, पीवीईपी वियतनाम आयल एंड गैस ग्रुप :पेट्रोवियतनाम: की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।