‘कारोबार करने में आसानी’ की रैंकिंग में भारत 142वें नंबर पर: वर्ल्‍ड बैंक
(India) बैंक के अधिकारियों ने कहा कि भारत पिछले साल इस सूची में 140 वें स्थान पर था। उसकी रैंकिंग में गिरावट की वजह अन्य देशों द्वारा बेहतर प्रदर्शन बताई गई है। नई रैंकिंग में मोदी सरकार द्वारा भारत को कारोबार अनुकूल गंतव्य बनाने के लिए उठाए गए कदमों पर विचार नहीं किया गया है। विश्व बैंक समूह में निदेशक (ग्लोबल इंडीकेटर्स ग्रुप) अगस्तो लोपेज-क्लारोज ने कहा कि हम यह संकेत नहीं देना चाहते कि भारत की रैंकिंग में गिरावट का मौजूदा राजनीतिक स्थिति (सरकार) से कोई लेना देना है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।