1 हजार करोड़ का निवेश करेगा सीरम इंस्टीट्यूट
(India)
प्रमुख वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अगले तीन सालों में पुणे में नई विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 1 हजार करोड़ का निवेश करेगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और कार्यकारी निदेशक एसी पूनावाला ने बताया कि हम पुणे में वैक्सीन निर्माण संयंत्र पर लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। कंपनी इस संयंत्र में निमोनिया, रोटावायरस, डेंगू और अन्य कई बीमारियों के टीकों ख्वैक्सीन, का निर्माण करेगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया विश्व की 5वीं सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी है। इंस्टीट्यूट सालाना पांच अरब टीका मुहैया करवाती है। इंस्टीट्यूट के दो निर्माण संयंत्र पुण और नीदरलैंड में स्थापित है। कंपनी की विस्तार योजना के लिए धन जुटाने पर पूछे जाने पर पूनावाला ने कहा, श्इसका प्रबंध हम आंतरिक स्रोतों के माध्यम से करेंगे। हम अपनी योजनाओं के विस्तार और विकास के लिए ज्यादा कर्ज लेने पर विश्वास नहीं करते हैं। यही कारण है कि हमारा ध्यान जैविक विकास और छोटे अधिग्रहणों पर हैं। पुणे में विस्तार के अलावा कंपनी का ध्यान नीदरलैंड में निर्माण क्षमताओं को बढ़ाने पर भी रहेगा।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।