एचपी ने लॉन्च किया बिना की-बोर्ड और माऊस वाला कंप्यूटर
(India) एचपी स्प्राउट कंप्यूटर की सबसे खास बात ये है कि यह बिना माऊस और की-बोर्ड के ही काम करता है। इस डेस्कटॉप में इन दोनों डिवाइसेज की कमी को पूरा करने के लिए अनोखी तकनीक दी गई है। इसके अलावा एचपी स्प्राउट डेस्कटॉप में प्रोजेक्टर और 3डी स्केनर भी दिए गए हैं जिनकी मदद से किसी ऑब्जेक्ट की 2डी और 3जी इमेज ली जा सकती है। एचपी स्प्राउट विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ बेस के तौर सपार्ट सतह दी गई जो माऊस और की बोर्ड दोनों का काम करती है। इसके अलाव इस डेस्कटॉप में ड्रीमवर्क एनिमेशन, स्काइप और एवरनोट जैसे कई एप दिए जा रहे हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।