पोंजी योजनाओं पर लगाम लगाएगी सेबी
(India)
सेबी प्रमुख यूके सिन्हा ने शनिवार को भरोसा जताया कि सेबी को हासिल शक्तियों के प्रभावी इस्तेमाल सहित बहुमुखी तौर तरीके अपनाने से अवैध धन संग्रह गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। गैरकानूनी तरीके से धन जुटाने यानी पोंजी योजनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य, केंद्र और नियामकीय स्तर पर कई कोशिशें की जा रही हैं। पूंजी बाजार नियामक के पास अब 100 करोड़ रुपये से अधिक राशि की गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजना के नियमन का अधिकार है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।