भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ के जन्म-तप कल्याणक पर उमड़ा आस्था का सैलाब
(India) जयपुर- जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु और 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म-तप कल्याणक दिवस गुरुवार को भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ जयकारों के बीच भगवान चंद्रप्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ की अष्टद्रव्य से विशेष पूजा-अर्चना की गई। कल्याणक दिवसों के अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे। कई मंदिरों में सामूहिक पूजा विधान भी हुए। इससे पहले सामूहिक अभिषेक एवं विश्व में सुख समृद्धि और शांति की मंगल भावना के साथ शांतिधारा की गई। भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ की महाआरती के साथ समापन हुआ। श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर त्रिवेणी नगर में भगवान पार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याण पर भगवान के केसर से अभिषेक व सामूहिक पूजा की गई।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।