शुरुआती कीमत 6600 रुपए में नोकिया ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन
(India) किफायती कीमत में नोकिया ने तीन नए फोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में नोकिया C21 सीरीज और नोकिया C2 सेकेंड एडिशन शामिल हैं। कंपनी ने नए मॉडल को साल के सबसे बड़ा मोबाइल इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस मे पेश किया है। तीनों फोन में सबसे खास बात ये है कि ये एंड्रॉयड गो पर काम करते हैं। दूसरे फोन की तरह ही नोकिया C21, नोकिया C21 प्लस, और नोकिया C2 सेकेंड एडिशन को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। इन्हें अभी के लिए सबसे पहले यूरोप में रोल आउट किया है। इसे जल्द ही आने वाले समय में दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
नोकिया C21 की कीमत EUR 99 लगभग 8,500 रुपए। यह नया नोकिया फोन एंड्रॉइड गो वर्जन पर काम करता है। जो एंड्रॉइड 11 का एक ट्रिम-डाउन वर्जन है। नोकिया C21 की कीमत EUR 119 लगभग 10,000 रुपए है। वहीं,नोकिया C2 का दूसरा वर्जन सबसे सस्ता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 79 यूरो (करीब 6,600 रुपए) है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।