वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट : सरकार पर कर्ज बढ़कर 128 लाख करोड़ रुपये के पार
(India)

केंद्र सरकार पर कुल कर्ज 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 2.15% बढ़कर 128.41 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया…… जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 125.71 लाख करोड़ रुपये की देनदारी थी… इस दौरान सरकार ने 75,300 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान किया…… वित्त मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल देनदारी में सार्वजनिक कर्ज की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में बढ़कर 91.6% पहुंच गई, जबकि सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 91.15% था….. इस दौरान सरकार ने कुल 2.88 लाख करोड़ की ऋण प्रतिभूतियां जारी कीं….. सितंबर तिमाही में 2.83 लाख करोड़ की ऋण प्रतिभूतियां जारी की गई थीं… इन प्रतिभूतियों में वाणिज्यिक बैंकों की हिस्सेदारी कम होकर 35.40 फीसदी रह गई, जबकि सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 37.82 फीसदी रहा था.. दिसंबर तिमाही में जारी कुल ऋण प्रतिभूतियों में 25% की परिवक्वता अवधि पांच साल से कम है…

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।