मोदी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला,केंद्रीय कर्मचारियों का 3 फिसदी डीए बढ़ाने की मंजूरी
(India)


केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। मोदी कैबिनेट की बैठक में आज केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3 बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। इस वित्तीय वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आज 30 मार्च 2022 को हुई। बैठक में 3 फीसदी डीए बढ़ाने पर मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के मार्च वेतन के साथ नया महंगाई भत्ते के साथ जमा किया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ जनवरी-फरवरी का बकाया भी दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।