IPL राइट्स से BCCI की 54 हजार करोड़ की कमाई: एपल, अमेजन, सोनी जैसी कंपनियां भी नीलामी में उतरीं
(India) इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स बेचकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड -BCCI बंपर कमाई करने वाला है। 2023 से 2027 तक पांच सीजन के राइट्स की नीलामी से बोर्ड 7.2 बिलियन डॉलर (करीब 54 हजार करोड़ रुपए) की कमाई कर सकता है। अभी टेंडर डॉक्यूमेंट्स की बिक्री हो रही है। अब तक टीवी 18 वायकॉम, डिज्नी, सोनी, जी, अमेजन और एक अन्य कंपनी ने डॉक्यूमेंट्स खरीदे हैं। मीडिया राइट्स के टेंडर डॉक्यूमेंट्स 10 मई तक खरीदे जा सकते हैं।

BCCI इस बार मीडिया राइट्स के चार अलग-अलग बकेट की नीलामी कर रहा है। पहला बकेट भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी राइट्स का है। दूसरा बकेट डिजिटल राइट्स का है। तीसरे बकेट में 18 मैच शामिल किए गए हैं। इन 18 मैचों में सीजन का पहला मैच, वीकएंड पर होने वाले हर डबल हेडर में शाम वाला मैच और चार प्लेऑफ मुकाबलों को रखा गया है। चौथे बकेट में भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के प्रसारण अधिकार शामिल हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।