BitCoin निवेशकों को फिर लगा झटका,सबसे निचले स्तर पर पहुंची कीमत
(India) BitCoin निवेशकों को आज फिर झटका लगा है। कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद ताजा कीमतें महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। सोमवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का दाम 4% घटकर 38,580 डाॅलर पर आ गया। CoinGecko के अनुसार Crypto के मार्केट कैप में भी पिछले 24 घंटों के दौरान 4% गिरावट देखने को मिली है।

BitCoin के साथ दुनिया की दूसरी सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी आज 4% की गिरावट देखने को मिली है। आज ईथर 2,902 डाॅलर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं, DogeCoin की कीमतों सोमवार को 6% की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा ShibaInu की कीमतों में भी 6% की गिरावट देखने को मिली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।