(India)
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दुनिया के पांचवे सबसे धनवान शख्स का स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे को पीछे छोड़कर ये हासिल किया है. भारत के गौतम अडानी वैल्थ के मामले में दुनिया में केवल चार लोगों से पीछे हैं और वो पांचवे स्थान पर अपना पैर जमा चुके हैं. उनसे आगे के लोगों का नाम और संपत्ति देखें तो चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स (130.2 अरब डॉलर), बरनार्ड अरनॉल्ट (167.9 अरब डॉलर), जेफ बेजोस (170.2 अरब डॉलर) और दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के एलन मस्क (269.7 अरब डॉलर) ही आगे हैं. वहीं गौतम अडानी की संपत्ति देखें तो ये 123.7 अरब डॉलर पर आ गई है और उनको भारत का सबसे धनवान शख्स बनाती है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।