दो सोलर कंपनी में 100% हिस्सेदारी खरीदेगी यह कंपनी
(India) Multibagger share: बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables) के शेयरों में आज 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर इंड्रा डे में 749.35 रुपये पर कारोबार कर रही है। शेयरों में तेजी के कंपनी की एक अहम घोषणा है जिसमें उसके बोर्ड ने इंटरफ्लोट ग्रुप, यूरोप के सबसे बड़े सोलर ग्लास निर्माता और जीएमबी ग्लासमैनुफकटूर ब्रैंडेनबर्ग में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी देने की बात कही गई है। दोनों कंपनियां सोलर ग्लास के कारोबार में हैं। इस डील के बाद आज बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरों (Borosil Renewables stock price) में जबरदस्त देखी गई।

एक साल में 221 फीसदी का रिटर्न
बोरोसिल रिन्यूएबल्स का शेयर बीएसई पर पिछले बंद के 736.30 रुपये के मुकाबले 5.14 प्रतिशत बढ़कर 774.15 रुपये हो गया। Borosil Renewables का स्टॉक 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर शेयर 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 751 रुपये पर खुला।
शेयर 2022 में 20.11 फीसदी बढ़ा है और एक साल में 221 फीसदी बढ़ा है। शुरुआती कारोबार में फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 9,821.62 करोड़ रुपये हो गया। 25 अप्रैल, 2022 को स्टॉक 52 वीक के हाई प्राइस 833 रुपये पर पहुंच गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।