Elon Musk के निशाने पर Twitter की लीगल हेड, भारत से है ये कनेक्शन
(India) Twitter के नए मालिक एलन मस्क के निशाने पर इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लीगल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे आ गई हैं। भारतीय मूल की विजया गाड्डे को लेकर एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में मस्क ने विजया गाड्डे का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उनके एक फैसले की आलोचना की है।

क्या है मामला: दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे से जुड़ी एक स्टोरी की वजह से न्यूयॉर्क पोस्ट के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला विजया गाड्डे ने लिया था। इसी से जुड़े एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने लिखा, 'एक सही स्टोरी पब्लिश करने की वजह से एक खास न्यूज ऑर्गनाइजेशन का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करना बेहद गलत है।' मस्क ने विजया गाड्डे का नाम तो नहीं लिया लेकिन जिस ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने ये बात कही है, उसमें विजया गाड्डे का जिक्र है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।