SBI ग्राहक आसानी से कर पाएंगे LIC IPO में निवेश, अपनाएं ये सरल तरीका
(India) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ 4 मई को खुलेगा। ऐसे में अगर आप भी निवेश करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए डीमैट अकाउंट खोल लीजिए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को एलआईसी आईपीओ में निवेश करने के लिए SBI YONO एप का इस्तेमाल करने को लेकर ट्वीट किया है।

बैंक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज ही अपने निवेश की यात्रा शुरू करें।' अगर आप भी SBI YONO के जरिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको YONO एप में लाॅग इन करना होगा। इसके बाद 'Investment' सेक्शन पर जाएं और फिर वहां Demat और ट्रेडिंग अकाउंट खोलें। एक बार डीमैट अकाउंट खुलने पर आसानी से एसआईसी आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। पहले साल बैंक आपसे कोई शुल्क नहीं ले रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।