बिस्किट बनाने वाली यह कंपनी दे रही 56 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड, 380 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा
(India) बिस्किट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को हर शेयर पर 56.50 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है। बिस्किट बनाने वाली कंपनी ने बताया है कि मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 379.87 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 4.26 फीसदी ज्यादा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 364.32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने बताया है कि मार्च 2022 तिमाही में सामान की बिक्री से होने वाली इनकम 15.47 फीसदी बढ़कर 3,508.35 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 3,038.13 करोड़ रुपये थी। जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में इस्तेमाल किए जाने वाले मैटीरियल्स की कॉस्ट 21 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1,859 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 1,532 करोड़ रुपये थी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार, 2 मई 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 3,272.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।