आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका,आरबीआई ने की रेपो रेट में बढ़ोतरी
(India)

आम आदमी को झटका देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट बढ़ा दिया है....40 बीपीएस की बढ़त के साथ अब रेपो रेट 4.40 प्रतिशत हो गया है.... रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार दोपहर में रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा की.... शक्तिकांत दास ने बुधवार को अचानक प्रेस कांफ्रेंस की.... गवर्नर दास ने कांफ्रेंस में बताया कि रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.... उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने इकोनॉमी के हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की.... इस बैठक में एमपीसी के सदस्यों ने एकमत से रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया... एमपीसी ने ये फैसला बेकाबू होती महंगाई के कारण लिया...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।