Multibagger Return: अडानी के हाथ लगते ही निवेशकों के लिए भी यह स्टॉक बना कोहिनूर
(India) Multibagger penny stock: कोहिनूर फूड्स पर गौतम अडानी की नजर क्या पड़ी, इसके शेयर निवेशकों के लिए कोहिनूर बन गए। बाजार की हालत खराब होने के बावजूद इसके शेयरों (Kohinoor Foods Ltd) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कोहिनूर फूड्स के शेयरों (Kohinoor Foods stock) में कई दिन से अपर सर्किट लग रहा है।

कंपनी के शेयर आज भी लगभग 4.85% की तेजी के साथ 22.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे हें। कंपनी का यह 52 वीक का हाई है। पिछले एक हफ्ते में इस शेयर में 26.46% की तेजी देखी गई है। पिछले एक महीने में यह शेयर 7.77 रुपये से बढ़कर 22.70 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान निवेशकों को 144% का रिटर्न (Multibagger stock return) मिला है।

बता दें खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर (Adani wilmar) ने अमेरिकी दिग्गज मैककॉर्मिक से पैकेज्ड फूड ब्रांड कोहिनूर (Kohinoor) को खरीद लिया है। इस डील में प्रीमियम बासमती चावल ब्रांड (Basmati rice brand) के अलावा, चारमीनार और ट्रॉफी जैसे इसके अम्ब्रेला ब्रांड भी शामिल हैं जिनकी वैल्यु करीबन 115 करोड़ रुपये की है। इसकी जानकारी अडानी विल्मर ने शेयर बाजार को दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।