सरकार चीनी निर्यात पर लगा सकती है प्रतिबंध! खबर सुन निवेशकों में भगदड़, बेचने लग गए शेयर
(India) Sugar stocks: केंद्र सरकार छह साल में पहली बार चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। इस खबर के आते ही सुगर कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई। श्री रेणुका शुगर्स का स्टॉक आज दोपहर के कारोबार में बीएसई पर 13.84% तक गिरकर 41.4 रुपये पर आ गया। हालांकि, बाद में थोड़ा सुधार नजर आया और कंपनी के शेयर 6.66% की गिरावट के साथ 44.85 रुपये पर बंद हुए। वहीं, अन्य सुगर स्टॉक भी लाल निशान में बंद हुए हैं।

बीएसई पर कारोबार के दौरान अवध शुगर एंड एनर्जी के शेयर 11.07 फीसदी की गिरावट के साथ 590.3 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि, इसका बंद शेयर प्राइस 5.63% नुकसान पर 626.35 रुपये है। वहीं, एक और चीनी फर्म धामपुर शुगर का स्टॉक बीएसई पर 5 प्रतिशत के निचले सर्किट से 257.20 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई पर बलरामपुर चीनी मिल्स का शेयर 9.89 फीसदी फिसलकर 371.75 रुपये पर आ गया। स्टॉक 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से कम पर कारोबार कर रहा है। बीएसई यह शेयर 5.30% टूटकर 391 रुपये पर बंद हुआ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।