सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। हालांकि, केंद्र सरकार के इस फैसले से कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बड़ी कटौती की है।
-सरकार ने इस्पात और प्लास्टिक उद्योग के लिए प्रमुख कच्चे माल और इनपुट पर आयात शुल्क भी कम कर दिया। इसके अलावा सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट के लिए सरकार ने प्लान बनाया है।
- चालू और अगले वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार ने 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और कच्चे सूरजमुखी के तेल के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी है। इससे खाने के तेल के दाम कम हो जाएंगे।
- उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी भी दी है। इससे करीब नौ करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।