राजस्थान में यूरेनियम के विशाल भंडार मिले हैं, देश का बिजली संकट दूर करेगा यूरेनियम
(India) झारखंड और आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान में यूरेनियम के विशाल भंडार मिले हैं। सीकर के खंडेला इलाके में खनन की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 1086.46 हेक्टेयर एरिया में 12 मिलियन टन यूरेनियम और इससे जुड़े एसोसिएटेड मिनरल्स के भंडार मिलने के बाद सरकार के भी चेहरे खिल उठे हैं। वर्ल्ड स्क्रीन पर राजस्थान भी चमकने लगा है। इससे रोजगार से लेकर इंवेस्टमेंट तक के रास्ते खुल गए हैं।
यूरेनियम के संवर्धन के आधार पर ही तय होगा कि परमाणु हथियार बनाने में इसका उपयोग होगा या नहीं। इसके साथ ही परमाणु बम में यूरेनियम का उपयोग करने के लिए कई वैज्ञानिक परीक्षण करने होते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।