(India)
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ( Tata Consultancy Services) ने 2022-23 वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा पिछली वर्ष में इसी तिमाही के मुकाबले 5.21 फीसदी ज्यादा रहा है. 2022-23 की पहली तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 9,478 करोड़ रुपये रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9008 करोड़ रुपये रहा था. टीसीएस ने अपने शेयरधारकों को 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है. ये डिविडेंड 3 अगस्त, 2022 को निवेशकों को खाते में आ जाएगा जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2022 फिक्स किया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।