फार्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट:रिलायंस से भी आगे निकली LIC, इस बार भारत की 9 कंपनियों को जगह
(India) शेयर मार्केट में हाल ही में लिस्ट हुई LIC का भले ही अब तक का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन फार्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में इसने सभी दूसरी भारतीय कंपनियों को मीलों पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी LIC से काफी पीछे रह गई है।

LIC को 98वां स्थान मिला
फार्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में पहली बार LIC को जगह मिली है। इस बार लिस्ट में भारत की 9 कंपनियों को जगह मिली है। इनमें से 5 कंपनियां सरकारी हैं, जबकि बाकी 4 कंपनियां प्राइवेट हैं। रेवेन्यू के आधार पर तैयार होने वाली इस लिस्ट में LIC को 98वां स्थान मिला है। कंपनी करीब 97.27 बिलियन डॉलर रेवेन्यू और 553.8 मिलियन डॉलर प्रॉफिट के साथ भारत में पहले पायदान पर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।