5G के नाम पर हो रहा है स्कैम, जरा सा चूके और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
(India) भारत में इस महीने की शुरुआत में 5G सेवाएं लॉन्च होने के बाद टेलिकॉम कंपनियों की ओर से 5G रोलआउट शुरू हो गया है। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों ही चुनिंदा शहरों में 5G रोलआउट शुरू कर चुके हैं। कई यूजर्स को 5G ऐक्टिवेशन के नाम पर फ्रॉड का शिकार बनाया जा रहा है और उनके अकाउंट्स खाली हो रहे हैं।
कई शहरों में पुलिस विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है और स्मार्टफोन यूजर्स से सावधान रहने को कहा गया है। अगर आपसे भी कोई नंबर पर 5G ऐक्टिवेशन की बात कहते हुए जानकारी मांग रहा है तो सतर्क हो जाएं और अपनी जानकारी शेयर करने की गलती ना करें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।