बैठक के दौरान कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस की H125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन भी किया गया, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी की कोई सीमा नहीं है और 2026 दोनों देशों के संबंधों के लिए निर्णायक वर्ष साबित होगा। उन्होंने छात्रों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान को आसान बनाने, संयुक्त नवाचार केंद्र स्थापित करने और क्रिटिकल मिनरल्स व बायोटेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत में अपने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को “विशेष और अद्वितीय” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को विशेष रणनीतिक स्तर पर ले जाकर वैश्विक स्थिरता और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने संवाद और सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।