(India)
मस्ताने श्याम के दीवाने फाउंडेशन द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजनप्रताप नगर जयपुर में किया गया।मस्ताने श्याम के दीवाने फाउंडेशन ने सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर गोवेश्वर महादेव परिसर, सतलुज अपार्टमेंट, द्वारकापुरी, प्रताप नगर, जयपुर में आयोजित किया गया। फाउंडेशन के कार्यकर्ता रविकांत लवानिया, मधु सुदन,हरिशंकर, राहुल गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।