जांच में सामने आया है कि सोना पप्पू और उसका गिरोह जबरन वसूली, अवैध निर्माण और संपत्तियों पर अवैध कब्जे जैसे संगठित अपराधों के जरिए काली कमाई जुटा रहा था। छापेमारी के दौरान ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की है। मुख्य आरोपी बिस्वजीत पोद्दर फिलहाल फरार बताया जा रहा है और वह पहले से ही कोलकाता के गोलपार्क हिंसा मामले में पुलिस की हिट लिस्ट में है। ईडी ने उसे समन जारी किया है, लेकिन उसके जांच में शामिल न होने के बाद अब उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।