सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 पानी के टैंकर और 6 फायर टेंडर को आग बुझाने के लिए लगाया गया। इसी दौरान, एक और आग की घटना Ajnara Society की 20वीं मंजिल के फ्लैट में सामने आई, जिसके बाद एक अलग टीम को वहां राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोनों जगहों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोनों मामलों में जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।