बाजार में इस गिरावट की बड़ी वजह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही। वैश्विक बाजार में Brent crude की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।
आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव HCL Technologies पर दिखा जो 10 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा Infosys Tata Consultancy Services और Tech Mahindra जैसे शेयरों में भी गिरावट रही।
वहीं कुछ शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली जिनमें Hindustan Unilever और NTPC शामिल रहे।
बाजार पर विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी असर पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब 1,900 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।