कंपनी की परिचालन आय भी इस दौरान 12.6 प्रतिशत बढ़कर 15,076.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो एक साल पहले 13,384 करोड़ रुपये थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवधि में मुनाफा 20.7 प्रतिशत और राजस्व 4.7 प्रतिशत बढ़ा है।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का कुल मुनाफा 13.15 प्रतिशत बढ़कर 4,810.9 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर राजस्व 7.2 प्रतिशत बढ़कर 56,815.4 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 36 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।